CG CRIME: 20 किलोग्राम गांजा के साथ 1 महिला तस्कर गिरफ्तार

रायपुर 10 जनवरी राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला तस्कर को 20 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं। बताया गया है कि छ.ग. की गृहमंत्री के दिशा निर्देश के बाद पुलिस सड़क पर उतकर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत लाभाण्डी स्थित वृद्धा आश्रम पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम साहू उर्फ चिंआ, दिलीप निषाद एवं शारदा बबलानी निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 21/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
Loved this article! It’s both insightful and entertaining. For more, check out: EXPLORE FURTHER. What are your thoughts?