Follow Us on Our Social Media
Uncategorized

बस में महिला के पर्स से 2.75 लाख का सामान चोरी

महासमुंद। रायपुर से राजा खरियार लौट रही महिला के पर्स से अज्ञात चोर ने करीब 2.75 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना ग्राम मौलीमुड़ा स्थित एनएच-353 पर ओम ढाबा के पास हुई।

महिला के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ जय माता दी बस (OD 26 G 0377) से 26 अगस्त की रात रायपुर से राजा खरियार जा रही थी। 27 अगस्त की रात करीब 1 से 1:30 बजे बस मौलीमुड़ा के पास यात्रियों के चाय-नाश्ते के लिए रुकी। इसी दौरान महिला अपना पर्स सीट पर रखकर कुछ देर के लिए बाहर गई।

वापस लौटने पर सीट से पर्स गायब मिला। पर्स में 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, करीब 20 ग्राम की सोने की चेन, 14 ग्राम के कान के आभूषण, 5 ग्राम का सोने का टॉप और 4 ग्राम की अंगूठी सहित करीब 2.75 लाख रुपये का सामान था। महिला ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button