अपराध / हादसा
Trending
पुरानी रंजिश में तीन भाइयों पर हमला, गला दबाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप

बलौदा। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडपहार में पुरानी रंजिश को लेकर तीन भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 31 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे सोसायटी मार्ग के पास हुई।
शिकायत के मुताबिक प्रफुल्ल, ललित और प्रदीप साहू खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान परेश साहू, राकेश साहू, पंचानंद, बृजेश, सुरेंद्र उर्फ बाबा, अभिजीत उर्फ गुड्डा सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोककर कथित तौर पर गला दबाया और लात-घूंसों व कठोर वस्तु से हमला किया।
हमले में प्रफुल्ल के सिर और आंख के ऊपर चोट आई, जबकि ललित व प्रदीप ने गले में चोट के कारण सांस लेने में परेशानी की बात कही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक दिन पहले भी तालाब किनारे विवाद के दौरान प्रदीप से मारपीट हुई थी।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने तथा सुरक्षा की मांग की है।



