Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

चौबे कॉलोनी में प्रशांत शर्मा निवास पर होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन

रायपुर। चौबे कॉलोनी, रायपुर स्थित प्रशांत शर्मा के निवास पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर रात्रि 8 बजे पूजा-अर्चना का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजक परिवार की ओर से बताया गया है कि पूजा के उपरांत उपस्थित अतिथियों के लिए प्रसादी एवं भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

आयोजक परिवार ने अपने परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को सामूहिक रूप से मनाने का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

यह आयोजन धार्मिक आस्था, पारिवारिक सहभागिता और सामाजिक सद्भाव का सुंदर अवसर बनेगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button