Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर में 15 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित, 9 शिक्षकों को शिक्षा दूत और ज्ञानदीप पुरस्कार

नारायणपुर, 6 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस पर ए.जी. ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी : कश्यप

केदार कश्यप ने कहा कि अनुशासन, संस्कार, धैर्य और संकल्प शिक्षा में सफलता का आधार हैं। परिवार को पहली पाठशाला बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।

मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई व ज्ञानवर्धक गतिविधियों तक सीमित रखने की सलाह भी दी। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

समारोह में अबूझमाड़ की संस्कृति पर आधारित लेखक शिव कुमार पाण्डेय की पुस्तक ‘बस्तर के लोक जीवन में वनस्पतियां’ का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

विकासखंड स्तर पर 6 शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार, जबकि जिला स्तर पर 3 को ज्ञानदीप पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ बघेल, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एमजी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button