Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

ओडिशा से सूरत जा रही गांजे की खेप पकड़ी, दो तस्कर दबोचे

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 28.37 लाख रुपये मूल्य की गांजा, ट्रक, स्कूटी, मोबाइल और नगदी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे आयशर ट्रक क्रमांक GJ-19-Y-3344 में गांजे की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन की घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रदीप महापात्र (52) निवासी तलरामपल्ली, थाना कोदला, जिला गंजाम (ओडिशा) तथा उसके साथी ने हाडुबंधु स्वांई (47) निवासी बादरखपल्ली, थाना कोदला, जिला गंजाम (ओडिशा) बताया।

तलाशी के दौरान ट्रक से 32.070 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा को बेगुनियापाड़ा, गंजाम (ओडिशा) से लेकर सूरत (गुजरात) खपाने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Follow Us on Our Social Media

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button