Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ का पीएम श्री स्कूल भवन, ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़, 6 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने पुसौर विकासखंड के कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

बच्चों में नवाचार और स्टार्टअप सोच जरूरी : चौधरी

वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ उनमें जिज्ञासा, सवाल पूछने, नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखने का आग्रह किया।

सकरबोगा में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री

इससे पहले ओपी चौधरी ने सकरबोगा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं और स्थानीय जरूरतें सुनीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, सड़क और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।

मंत्री ने विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों के सुझावों के अनुरूप आगे बढ़ाने की बात कही, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोलनारायण नायक, जनपद सदस्य गोपी चौधरी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button