Follow Us on Our Social Media
Accidentगरियाबंदछत्तीसगढ़

देवभोग में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, दोनों घायल; 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद ।जिले में पिछले करीब 80 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देवभोग में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुनील इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास बाइक सवार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग और बाइक सवार युवक खेमराज यादव केंदूपाटी निवासी दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

 

बुजुर्ग की हालत गंभीर, दोनों का उपचार जारी

 

बीएमओ प्रकाश साहू ने बताया कि दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की हालत काफी गंभीर है। बाइक सवार युवक भी घायल है और दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बुजुर्ग कहां के निवासी हैं और बाइक चालक केंदूपाटी निवासी खेमराज यादव बताई जा रही है।

 

नशे में होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि बाकी

 

स्थानीय स्तर पर बाइक सवार युवक के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है। केंदूपाटी निवासी खेमराज यादव बताई जा रही है।हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

112 की टीम ने दिखाई तत्परता

 

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम में शामिल हुमेश ध्रुव और सहयोगी राहुल कुमार कश्यप तत्काल मौके पर रवाना हुए। टीम ने घायलों को बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button