Follow Us on Our Social Media
गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस का ‘सेवा संकल्प’: जवानों और नागरिकों ने रक्तदान कर दिया मानवता कासंदेश

Follow Us on Our Social Media

 

  1. गरियाबंद। कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली गरियाबंद पुलिस ने अब रक्तदान के जरिए मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

 

शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया।

 

खाकी के साथ दिखा सेवा का जज्बा

 

रक्तदान शिविर में पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर नगर के नागरिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी शिविर में पहुंचे और रक्तदान किया। आयोजन के दौरान पुलिस की भूमिका का एक ऐसा मानवीय पक्ष सामने आया, जिसमें सुरक्षा के साथ समाजसेवा का संदेश भी देखने को मिला।

 

आपात स्थिति में काम आएगा दान किया गया रक्त

 

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य अस्पतालों और ब्लड बैंकों में जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता बनाए रखना है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन अथवा प्रसव जैसी आपात परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गरियाबंद पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय जरूरतों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्तदान जैसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button