छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending
मोक्ष प्रधान ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना ,19 अक्टूबर 2026/ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
यह उत्सव हमें सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और समाज में सद्भाव, एकता और शांति के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।



