विदेश

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

नईदिल्ली। नए साल का आगाज होते ही अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लॉस एंजिल्स में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिल्स शहर के एक व्यावसायिक इलाके में न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि, बाद में आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी एक पार्टी में विवाद के कारण हुई। फिलहाल किसी भी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि एक अन्य गोलीबारी की घटना हॉथोर्न शहर में सामने आई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि पीडि़तों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और तीन अन्य की हालत स्थिर है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker