छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

दुष्कर्म केस में महिला वकील गिरफ्तार, आरोपित पति का साथ देना महंगा पड़ा

पेंड्रा। जीपीएम में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सहयोगी एक महिला वकील को गिरफ्तार कर किया है। आरोप है महिला वकील का शिक्षक पति नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। इस पूरे घटनाक्रम में शिक्षक की वकील पत्नी इसका विरोध करने के जगह पति का साथ देने के साथ ही बच्ची को प्रताड़ित करती थी।

कोर्ट में पीड़ित लड़की के इस बयान के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक की पत्नी को भी इस मामले में सह आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जीपीएम जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस घटना के खुलासे के बाद गौरेला थाना में पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने नौ मई को शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

इस मामले में शिक्षक महेंद्र सोनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़ित लड़की ने कोर्ट में दिए अपने बयान में बताया कि उसके साथ शिक्षक की अधिवक्ता पत्नी के द्वारा भी क्रूरता की गई। पीड़िता ने बताया कि उसे बंधक बनाकर भूखा रखा जाता था, दिन भर में उसे सिर्फ एक वक्त ही खाना दिया जाता था।

पति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना किए जाने के बाद भी महिला वकील ने पति का ही साथ दिया। इस खुलासे के बाद कोर्ट ने पुलिस को जांच उपरांत महिला वकील पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस की जांच में महिला वकील संगीता सोनी के आरोपी पाये जाने पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

जहां से महिला वकील की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर महिला वकील को जेल दाखिल कर दिया गया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जीपीएम जिले के अधिवक्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker