राशिफल
Trending

जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि गुरुवार रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। 18 जनवरी को श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 47 तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही 18 जनवरी को देर रात 2 बजकर 58 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। गुरुवार रात 9 बजकर 7 मिनट पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
18 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 18 जनवरी 2024 को रात 8 बजकर 45 मिनट तक
सिद्ध योग- 18 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजकर 47 तक
अश्विनी नक्षत्र- 18 जनवरी को देर रात 2 बजकर 58 मिनट तक
शुक्र का धनु राशि में गोचर- 18 जनवरी को रात 9 बजकर 7 मिनट पर
18 जनवरी 2024 व्रत-तिथि- श्री दुर्गाष्टमी व्रत
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:09 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 7:14 am
सूर्यास्त- शाम 5:48 pm

Mahipal Sahu

पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। महिपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढाई की है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker