Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद जिले में बारिश का आंकड़ा जारी, पिथौरा में सबसे ज्यादा 1118.5 मिमी वर्षा

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले में 19 अगस्त 2026 तक हुई बारिश का तहसीलवार आंकड़ा जारी किया गया है। उपलब्ध वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल 5639.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सभी तहसीलों का औसत 939.8 मिमी रहा है। पिछले 10 वर्षों के औसत की तुलना में जिले में इस वर्ष अब तक बारिश 137.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिथौरा तहसील में सबसे अधिक 1118.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके बाद सरायपाली में 1080.9 मिमी, बागबाहरा में 870.0 मिमी, महासमुंद में 834.3 मिमी, कोमाखान में 823.6 मिमी और बसना में 911.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 10 वर्षों के औसत की तुलना में पिथौरा में 169.2 प्रतिशत, सरायपाली में 165.5 प्रतिशत, बागबाहरा में 136.3 प्रतिशत, कोमाखान में 135.7 प्रतिशत, बसना में 118.4 प्रतिशत और महासमुंद में 109.8 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

वहीं, 19 अगस्त को दर्ज दैनिक बारिश में महासमुंद तहसील में सर्वाधिक 23.2 मिमी वर्षा हुई। पिथौरा में 20.1 मिमी, बागबाहरा में 15.1 मिमी, सरायपाली में 6.5 मिमी, कोमाखान में 6.1 मिमी और बसना में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में इस दिन कुल 76.5 मिमी तथा औसतन 12.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले की अधिकांश तहसीलों में इस वर्ष अब तक पिछले 10 वर्षों के औसत से अधिक वर्षा हुई है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button