Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

मौसम ने बदली करवट, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। 3 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में 65 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद सहित अनेक इलाकों में वर्षा हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के आसपास बने कम दबाव और चक्रवाती परिसंचरण का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है।

आंधी के दौरान पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग्स और अस्थायी ढांचे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। लोगों को खुले स्थान, पेड़ों तथा विद्युत पोल के नीचे जाने से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी मानने की सलाह दी गई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button