Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

पांच दिन बाद झाड़ियों में मिला बाइक सवार का शव, जोक नदी पुल हादसे के बाद से था लापता

महासमुंद। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे के बाद लापता मोटरसाइकिल सवार भागीरथी साहू का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया।

भागीरथी साहू जोक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के बाद लापता थे। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे जा गिरे थे।

दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मोटरसाइकिल सवार भागीरथी साहू का कोई पता नहीं चल पाया था।

पिछले पांच दिनों से NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रही थीं। बुधवार को खोजबीन के दौरान बलौदाबाजार जिले के चांदन-सुखरी नदी में झाड़ियों के बीच भागीरथी साहू का शव फंसा हुआ मिला। टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

पांच दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भागीरथी साहू का शव मिलने से पुलिस और राहत दल की तलाश पूरी हुई। हादसे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button