Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बसना में बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री पर हमला, कार में तोड़फोड़

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना के साई बिहार कॉलोनी निवासी सीएसपीडीसीएल के कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे फोकटपारा तालाब के पास कार खराब होने पर ओमी ढाभरा और उसके साथी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि दोनों ने कार के आगे-पीछे के कांच पत्थर मारकर तोड़ दिए। ओमी ढाभरा ने कथित तौर पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर धारदार लोहे की वस्तु से कमर के पीछे वार किया, जिससे चोट लगने पर खून बहने लगा।

घटना के समय हरीश पटेल मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button