Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

शक के चलते पत्नी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

बसना। घरेलू विवाद के बाद पत्नी से मारपीट और गला दबाने की कोशिश का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, ग्राम गोहेदादर निवासी महिला का करीब 11 वर्ष पहले ग्राम गढ़पटनी निवासी अनिष कुमार कैवर्त से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा है।
महिला ने बताया कि 13 अक्टूबर को घरेलू विवाद के बाद वह अपने बड़े पापा के घर ग्राम बरबसपुर चली गई थी। आरोप है कि 16 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे पति वहां पहुंचा और किसी अन्य व्यक्ति से बात करने के शक में विवाद करने लगा।

इसके बाद कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजनों ने बीच-बचाव किया। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button