Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

CG School Holiday: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टी बढ़ी, अब 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश में किया संशोधन, विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा एक अतिरिक्त दिन का अवकाश

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए घोषित दीपावली अवकाश की अवधि में संशोधन करते हुए इसे एक दिन बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के स्कूलों और संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल छह दिनों का दीपावली अवकाश रहेगा।

पहले 10 नवंबर तक थी छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित किया गया था। इस दौरान कुल पांच दिनों की छुट्टी घोषित थी।

अब राज्य शासन ने अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन करते हुए इसे 11 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।

किन शिक्षण संस्थानों में लागू होगा आदेश?

संशोधित आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर लागू होगा।

दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button