अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
सरायपाली में महिला से मारपीट, पत्थर से हमला कर किया घायल
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सरायपाली। सरायपाली के वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 2 में गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मोहल्ले के दुर्गेश निषाद ने ओमप्रकाश यादव के साथ गाली-गलौज की।
विरोध करने पर उसकी मां के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पत्थर से माथे पर हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई।
बीच-बचाव कर बेटे ओमप्रकाश यादव और बेटी भूमि यादव ने विवाद शांत कराया। पीड़िता ने सरायपाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



