अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
जमीन के दस्तावेज लेने पहुंचे भांजे की कार में तोड़फोड़ का आरोप
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। ग्राम गोडमर्रा निवासी एक व्यक्ति ने अपने मामा राधेश्याम भोई और उनके बेटों निलेश भोई व दिपेश भोई पर गाली-गलौज और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, 24 अक्टूबर को वह परसकोल स्थित अपने मामा के घर जमीन के दस्तावेज और घरेलू सामान लेने पहुंचा था। सामान देने से इनकार करने के बाद विवाद हुआ और उसकी आर्टिगा कार (CG04PQ0727) को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना के गवाह के रूप में सुरेश साईं और आनंद भोई सहित अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं।



