Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य, गिरिजा ध्रुव ने बेटी के नाम शुरू की बचत

33 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी, सुकन्या समृद्धि योजना में भी जमा कर रहीं राशि

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके परिवारों के भविष्य को संवारने में मददगार साबित हो रही है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए भी बचत कर रही हैं। रायपुर जिले के ग्राम उपरवारा की रहने वाली गिरिजा ध्रुव इसकी एक मिसाल हैं।

गिरिजा ध्रुव को महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 33 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। दो बच्चों की मां गिरिजा इस राशि का उपयोग परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कर रही हैं। खास बात यह है कि वे अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में भी पैसे जमा कर रही हैं।

गिरिजा का कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उनके परिवार को आर्थिक संबल दिया है। पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी होती थी, वहीं अब बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य के लिए बचत करने में मदद मिल रही है। इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया हम बहनों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की चिंता की और आर्थिक सहायता देकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है। मैं मुख्यमंत्री विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भागीदारी निभाने के साथ बच्चों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। गिरिजा ध्रुव की कहानी योजना के सकारात्मक प्रभाव और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाती है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button