विदेश

कोरोना के बाद अब Norovirus का खतरा, अमेरिका में बरपा रहा कहर

अमेरिका:- दुनिया अभी कोरोना वायरस (COVID-19) से पूरी तरह उबर भी नहीं पाई है कि एक और वायरस ने दस्तक ने दे दी है। इस नए वायरस का नाम नोरोवायरस (Norovirus) है। जो संयुक्त राज्य अमेरिका में कहर बरपा (Norovirus In America) रहा है। हैरानी की बात ये है कि महज 3 हफ्तों के भीतर ही इसने उत्तर-पूर्वी अमेरिका के 13 प्रतिशत लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी ने एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि एक शख्स अब कई बार इस नोरोवायरस से संक्रमित हो सकता है। ये नोरावायरस भी वक्त के साथ खुद को बदलता रहता है।

क्या है Norovirus:- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, नोरोवायरस (Norovirus)दुनिया भर में गैस्ट्रोएंटेराइटिस (Gastroenteritis) के प्रमुख कारणों में से एक है। मोटे तौर पर कहें तो ये नोरोवायरस एक तरह का स्टमक फ्लू (Stomach flu) है यानी इससे पेट की गंभीर बन जाती हैं। ये छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दूसरी बीमारी झेल रहे लोगों को जल्दी चपेट में ले लेती है। ये वायरस उच्च संक्रामक स्तर को दिखाता है और दूषित पानी, भोजन और सतहों से फैलता है।

क्या हैं लक्षण;- वैसे तो इस वायरस से संक्रमित होने का सबसे पहला लक्षण (Norovirus Symptoms) अचानक शुरू हुए उल्टी और दस्त हैं। इसके अलावा जी मिचलाना, पेट में ऐंठन, हल्का बुखार रहना, सिर दर्द, शरीर में दर्द रहना और थकान महसूस होना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं। ये लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 12 से 48 घंटों के भीतर दिखाई देने लगते हैं और 1 से 3 दिनों तक रह सकते हैं। अगर आप इन लक्षणों का अनुभव करते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखें और शरीर को आराम दें और अगर बावजूद इसके आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।

हर साल हो रहीं 900 मौतें:- अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने हाल ही में आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि ये वायरस अमेरिका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। CDC के मुताबिक नोरोवायरस से अमेरिका में हर साल लगभग 19 से 21 मिलियन लोग बीमार हो रहे हैं। जिसका पीक सीजन आमतौर पर नवंबर से अप्रैल तक होता है। सालाना लगभग 109,000 अस्पताल में भर्ती होते हैं और नोरोवायरस से जुड़ी 900 मौतें होती हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker