ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
Trending

Alia Bhatt के पास है हाॅट एंड क्लासी साड़ियों का शानदार कलेक्शन

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं। वे अपनी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक हर किसी को इंप्रेस कर देती हैं। आलिया एक बेटी की मां बन चुकी हैं, लेकिन उनका फैशन आज भी उतना की कमाल है।
आलिया के साड़ी लुक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वैसे तो उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से उनके साड़ी लुक्स काफी ज्यादा चर्चा में आए थे। लेकिन कोई बॉलीवुड फंक्शन हो या रेड कारपेट उनके पास एक से बढ़कर एक साड़ी कलेक्शन है। आज हम आपके लिए आलिया भट्ट के क्लासी और हॉट लुक्स लेकर आए हैं।

बेस्ट साड़ी लुक कैरी करती हैं आलिया

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना बनारसी साड़ी लुक शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पहना था, जो कि लुक को काफी शानदार बना रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर सेट और मांग टीका पहना था।

वेलवेट साड़ी अपने आप में ही काफी खूबसूरत लगती है। आलिया ने सिंपल सी साड़ी को कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पहना है, जो बहुत सुंदर लग रहा है। इसके साथ उन्होंने स्लीक हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने हुए हैं।

आलिया जब भी साड़ी पहनती हैं, एक भारतीय सुंदरी लगती हैं। आलिया अपनी साड़ियों के साथ काफी अलग-अलग तरह के ब्लाउज ट्राई करती हैं।
आलिया ने एक और वेलवेट साड़ी पहनी थी, ये ब्लैक कलर की है। इसके साथ उन्होंने मोतियों वाला नेकलेस भी पहना है।
अब तक शेयर कर चुकी हैं कई सारे लुक्स आलिया का एक और लुक काफी फेमस हुआ था। इसमें उन्होंने मल्टी कलर प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। सादगी भरे लुक में आलिया बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

आलिया की साड़ी पर देखा जा सकता है कि इस पर कारीगरी की गई है। जाॅय अवॉर्ड्स में आलिया ने इस साड़ी को पहना था। आलिया का ये येलो कलर का साड़ी लुक काफी शानदार लग रहा है। उन्होंने इसे अपनी फ्रेंड के हल्दी फंक्शन के लिए कैरी किया था।इस लुक में आलिया ने काफी अलग हेयर स्टाइल बनाई है। सिंपल और एलिगेंट लुक में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker