ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
Trending

भोजपुरी ऐक्ट्रेस को संस्कारी अवतार में देख दंग रह गए फैंस

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह में श्रावण के महीने में रुद्राभिषेक की अपनी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस दौरान वह हरी साड़ी और हरी चूड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने श्रृंगार भी किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को पूजा के दौरान उनका मेकअप करना खास पसंद नहीं आया है, जिसके लिए एक्ट्रेस को कमेंट में आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। लेकिन कुल मिलाकर अक्षरा सिंह के इस अवतार की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल फैंस ने अक्सर उन्हें ग्लैमरस लुक में ही देखा है, इसलिए वह अक्षर के इस रूप को देखकर हैरान है।

बदन पर हरी साड़ी और हाथ में हरी-हरी चूड़ियां, माथे पर चंदन लगा हुआ है। ऐक्ट्रेस भक्ति डूबी हुई हैं। अक्षरा सिंह रुद्राभिषेक कर रही हैं। उनके पीछे कीर्तन हो रहा है। पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। भगवान शिव पर दूध की धार गिर रही है। हाथों में मेहंदी रचाए एक्ट्रेस नीलकंठ को मन ही मन याद कर रही हैं। दोनों हाथ ऊपर उठाकर, हर हर महादेव के जयकारे लगा रही हैं। इन फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शिवोहम।’

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी पसंद की जाती थी। व्यक्तिगत जीवन में भी पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता था, लेकिन मतभेद के चलते दोनों ने दूरी बना ली।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker