तेन्दूकोना। ग्राम पंचायत मोहदा के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आवास मित्र पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार ग्राम कोटादादर निवासी परस राम पटेल (24) को मोहदा पंचायत में आवास मित्र के रूप में कार्यरत रहते हुए हितग्राहियों के आवास कार्य, पूर्णता और जियो टैग की जिम्मेदारी दी गई थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 15 हितग्राहियों से कुल 6 लाख 90 हजार रुपये की राशि कथित तौर पर फर्जी तरीके से आहरित की। आरोप है कि उसने हितग्राहियों को झांसे में लेकर फिंगरप्रिंट मशीन पर अंगूठा लगवाया और उनकी जानकारी के बिना एयरटेल पेमेंट बैंक में खाते खोलकर राशि निकाल ली।

कलेक्टर जनदर्शन में 14 जुलाई 2026 को की गई शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने परस राम पटेल के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।