छत्तीसगढ़

“बेटी के सम्मान की नई मिसाल: घटौद के सरपंच दिनेश नेताम की अनूठी पहल, हर बेटी की शादी में बन रहे परिवार का सहारा”

गरियाबंद। आज के दौर में जहां जनप्रतिनिधियों की पहचान अक्सर विकास कार्यों से होती है, वहीं ग्राम पंचायत घटौद के सरपंच दिनेश नेताम अपनी सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय पहल से अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की प्रत्येक युवती के विवाह अवसर पर आर्थिक सहयोग देकर समाज में बेटी के सम्मान और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक संदेश दिया है।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घटौद के आश्रित ग्राम चिंदाभाटा निवासी बिस्वराम नेताम की पुत्री विमलेश्वरी नेताम के विवाह समारोह में सरपंच दिनेश नेताम ग्राम के प्रमुख सियानों और युवाओं के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर नवविवाहिता को ₹1000 की शगुन राशि भेंट कर सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।सरपंच दिनेश नेताम ने कहा कि बेटियां पूरे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर समाज का साथ और आशीर्वाद उन्हें नया आत्मविश्वास देता है। यही सोच इस पहल का आधार है, जिसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।इस अवसर पर ग्राम के प्रमुख नागरिकों में पवन सिंह, केशरसिंह नेताम, लेखन सिंह नेताम, परशुराम नेताम, फरसू राम नेताम, अनिता नेताम, चम्पा नागेश, ढिगेश्वर कपिल एवं धर्मिन्न बाई नेताम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच की यह पहल केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता, बेटियों के सम्मान और सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बनती जा रही है। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button