देशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत कई राजनीतिक नेताओं ने किया मतदान

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने दिल्ली में अपना वोट डाला। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मतदान किया।

वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मतदान जिम्मेदारी और शक्ति दोनों है। भारत दुनिया का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने भी आज मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपने मतदान केंद्र पर सबसे बुजुर्ग नागरिक के तौर पर वोट डालकर खुशी व्यक्त की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी आज मतदान किया। उन्होंने रांची में अपना वोट डाला। मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, “मैं सभी मतदाताओं ने अपील करती हूं कि वे आज के दिन को छुट्टी समझकर घर पर न बैठे। आप सबकी जिम्मेदारी है, जिसे आपको पूरा करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker