छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अब तो साय सरकार करेगी दावा रिकार्ड धान खरीदी का

किसी सरकार को यह वहम नहीं होना चाहिए कि उसने सत्ता में रहकर जो काम किया है,कोई दूसरी सरकार नहीं कर सकती,कोई दूसरा सीएम नहीं कर सकता। क्योंकि यह वहम ज्यादा दिन नहीं रहता है, पांच साल बाद ही यह वहम टूट जाता है,जब नई सरकार आती है और उससे भी अच्छा काम करके दिखाती है।

भूपेश बघेल दूसरी बार चुनाव नहीं जीत सके लेकिन पांच साल उनको अपनी सरकार के काम पर बड़ा गुमान था कि उनकी सरकार ने किसानों का धान २५०० रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा है तो कोई और सरकार नहीं खरीद सकती। वही किसानों का ज्यादा धान खरीद सकते हैं कोई और नहीं खरीद सकता, वहीं किसानों का आर्थिक हालत सुधार सकते हैं, कोई और नहीं सुधार सकता, वही छग की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं कोई और नहीं कर सकता। उनका गुमान साय सरकार ने तोड़़ दिया है।

साय सरकार ने ज्यादा किसानों का धान प्रति एकड़ २१ क्विंटल खरीदा है। धान का पैसा भी किसानों को ३१०० रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया है। भूपेश सरकार किसान न्याय योजना के जरिए अंतर की राशि देती थी,साय सरकार ने किसान उन्नति योजना के जरिए अंतर की राशि देने का फैसला किया है। भूपेश बघेल सरकार १०७लाख मीट्रिक टन खरीद कर नया रिकार्ड बनाया था तो साय सरकार ने १४५ लाख मीट्रिक टन खरीद कर नया रिकार्ड बनाया है। अब भूपेश सरकार यह दावा नहीं कर सकती कि उसने ही किसानों का सबसे ज्यादा धान खरीदी की है।

अब तो साय सरकार यह दावा करेगी कि उसने किसानों का ज्यादा धान ज्यादा पैसे में खरीदा है।अब साय सरकार यह दावा कर सकती है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा धान का पैसा भाजपा सरकार देती है। धान खरीदी सहित कई वादे साय सरकार ने पूरे कर दिए हैं। धान का पिछला बोनस भी दे दिया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पैसा भी मार्च से मिलने लगेगा। इसका फायदा साय सरकार को लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

लोकसभा चुनाव में भाजपा जनता से कह सकेगी की देखो हमने जो वादा किया था, वह पूरा कर दिया है। कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ कुछ कहने को नहीं होगा।यानी माहौल तो भाजपा के पक्ष में है। वह पहले भी राज्य में ज्यादा सीटें जीत चुकी हैं।इस बार तो पार्टी पूरी ११ सीटें जीतने की तैयार कर रही है। उसे विश्वास है जीतने का तो वह जीत भी सकती है।

चुनाव तो जीतता वहीं है जिसमें जीतने का भरोसा होता है।चुनाव तो जीतता वही है जिसके नेता में दम होता है, जिसने अच्छा काम किया हो।भाजपा ने यह सब किया है इसलिए माना तो यही जा रहा है कि दो लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा लोकसभा के ज्यादा सीटें जीतेगी। साय के नेतृत्व में भाजपा यह काम इस बार आसानी के कर दिखाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker