
- मुंबई. बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली थीं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मरी के साथ खूब मस्ती की है. प्रियंका ने इस छुट्टी और अपने परिवार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में प्रियंका अपने पति निक का हाथ पकड़कर रोमांटिक वॉक करते नजर आ रही हैं. साथ ही किचन में भी अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आईं. प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मरी भी मस्ती करती नजर आईं. प्रियंका ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तो फैन्स ने भी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी.
कैप्शन में बताया छुट्टियों का एक्सपीरियंस
प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट में एक कैप्शन भी लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया कि बीते दिनों खूब मस्ती और परिवार के साथ क्वालिटि टाइम स्पेंड किया. इस पोस्ट पर फैन्स ने भी प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है. साथ ही उनकी बेटी की तारीफ में भी कमेंट्स की बाढ़ ला दी है. प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा के भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैन्स हैं. प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी लीड रोल करती हैं और अपनी एक्टिंग का दमदार जलवा दिखाती हैं.
2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से की थी शादी
प्रियंका चोपड़ा ने करीब डेढ़ दशक तक बॉलीवुड में राज किया. इसके बाद हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए निकल पड़ीं. यहां पहुंचकर भी प्रियंका चोपड़ा ने खूब संघर्ष किया और अपनी जमीन तैयार की. प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल निभाए हैं. इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात अमेरिका के सिंगर निक जोनस से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी रचा ली. अब प्रियंका और निक पेरेंट्स भी बन गए हैं. दोनों की एक बेटी है. इस बेटी का नाम भी मालती मरी रखा है. प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.