मामा-भांजा मंदिर के पास अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 2.5 लीटर शराब जब्त

महासमुंद/बसना। जिले के भंवरपुर चौकी पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.5 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को चौकी भंवरपुर की टीम नियमित गश्त और अपराधियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खोकसा स्थित मामा-भांजा मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर बिहारी लाल राठिया (39 वर्ष), निवासी ग्राम कुसमुर, चौकी भंवरपुर, थाना बसना को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में रखी 2.5 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये बताई गई है।
आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर उसे सीलबंद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



