छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़, जवाबी गोलीबारी से भागे नक्सली

रायपुर । दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। गोलीबारी रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित इलाके गमपुर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। शुक्रवार की सुबह जवान जैसे ही नक्सलियों के इस इलाके में पहुंचे तो यहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि, पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों की सूचना पर जवान निकले थे। गमपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। ऑपरेशन जारी है। जब जवान लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल पाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker