Follow Us on Our Social Media
खेल समाचारछत्तीसगढ़

जब 30 महिला बाइक राइडर्स ने भरी उड़ान, गरियाबंद से कूल्हाड़ीघाट तक गूंजा सड़क सुरक्षा और पर्यटन का संदेश

खबरी News ब्यूरो

‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस’ की बाइक रैली को SP वेदव्रत सिरमौर, CEO जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर और DFO वरुण जैन ने दिखाई हरी झंडी

गरियाबंद। मैनपुर. सड़क सुरक्षा का संदेश, महिला सशक्तिकरण का जज्बा और गरियाबंद के प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया के सामने लाने की पहल—इन तीनों उद्देश्यों को लेकर जिले में एक अनूठी बाइक रैली का आयोजन किया गया। ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस’ की 30 महिला बाइक राइडर्स ने गरियाबंद से कुल्हारीघाट तक बाइक राइडिंग कर यातायात जागरूकता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

रैली को गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर और वन विभाग के अधिकारी वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सड़क सुरक्षा से लेकर पर्यटन तक—एक साथ कई संदेश इस बाइक रैली का उद्देश्य केवल रोमांचक सफर नहीं था। महिला राइडर्स ने रास्ते में लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। साथ ही, गरियाबंद जिले के प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के सामने लाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गरियाबंद से शुरू हुई यह राइड घने जंगलों, पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित कुल्हारीघाट तक पहुंची। आयोजन के जरिए जिले में इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही महिला राइडर्स की साहसिक भागीदारी को भी सामने लाया गया।महिला राइडर्स का जज्बा बना आकर्षण रैली में शामिल महिला बाइक राइडर्स ने यह संदेश दिया कि महिलाएं केवल घर और कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि साहसिक यात्राओं, सामाजिक जागरूकता और पर्यटन प्रचार जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।इस पहल को महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। बाइक राइडर्स ने अपने सफर के दौरान गरियाबंद की प्राकृतिक खूबसूरती को भी करीब से महसूस किया और इसे पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने का संदेश दिया।

यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा’रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि यह आयोजन गरियाबंद के पर्यटन को व्यापक पहचान दिलाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि महिला बाइक राइडर्स का उत्साह और साहस समाज के लिए प्रेरणादायी है।

गरियाबंद की सड़कों पर दौड़ती इन 30 महिला राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि सफर केवल मंजिल तक पहुंचने का नाम नहीं, बल्कि रास्ते में बदलाव का संदेश छोड़ने का भी नाम है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button