
सरायपाली। सागरपाली स्थित रमन ट्रॉली वेल्डिंग दुकान में काम के पहले ही दिन एक युवक पर 16,500 रुपये चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है।
पतेरापाली निवासी किशोर साहू के मुताबिक, वह दुकान में वेल्डिंग का काम करता है। 27 अगस्त को बम्हनी निवासी टिकेश्वर बाघ पहली बार काम पर आया था। दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच कमरे में रखी पैंट की जेब से 500-500 रुपये के 33 नोट गायब मिले।
पीड़ित ने टिकेश्वर पर रकम चोरी करने की आशंका जताते हुए उसकी तलाश की, लेकिन वह घर पर भी नहीं मिला। मामले में थाना सरायपाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।



