Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

सरायपाली में चिकन देने गए युवक-युवती से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। शहर के मरार पारा वार्ड क्रमांक-01 में चिकन देने गए युवक और उसकी बहन समेत कई लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे नेक्सा शोरूम के पास की बताई जा रही है।

शिकायत के अनुसार, युवक अपनी बहन खुशबू पटेल के साथ विक्की यादव और राकेश डडसेना को चिकन देने पहुंचा था। बातचीत के दौरान सियाराम डडसेना और उसका पुत्र पियुष डडसेना वहां पहुंचे और विवाद करते हुए हाथ-मुक्के से हमला शुरू कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे खेमराज पटेल समेत अन्य लोगों से भी कथित तौर पर गाली-गलौज कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सियाराम की पत्नी और बच्चों ने बीच में आकर मामला शांत कराया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, हमले में गर्दन और छाती समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं अन्य घायलों को भी चोट लगने की बात कही गई है। पियुष पर मारपीट का वीडियो मोबाइल से बनाने का आरोप है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button