Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

18 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंघोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट रेहटीखोल (NH-53) पर कार्रवाई करते हुए 18 किलो गांजा के साथ बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 9 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से दो स्कूटी और दो मोबाइल भी बरामद हुए। कुल जब्ती की कीमत 11.15 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा के बौद्ध जिले से गांजा खरीदकर पंजाब ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। एक आरोपी दूसरी स्कूटी की पायलटिंग करते हुए उसे छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचाने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल शाह (23), निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार और दीपक कुमार साहनी (31), निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जब्ती में 18 किलो गांजा, दो टीवीएस जुपीटर स्कूटी और दो मोबाइल शामिल हैं। महासमुंद पुलिस की ओडिशा सीमा पर लगातार निगरानी और सघन जांच के बीच यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button