Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

सरायपाली: 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। बलौदा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लीटर शराब और स्कूटी समेत 54 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

मामले में दो युवकों को पकड़ा गया था, लेकिन उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच में एक के बालिग होने का खुलासा हुआ।

पुलिस को 30 अगस्त को सूचना मिली थी कि काले-नीले रंग की स्कूटी से शराब ले जाई जा रही है। पाईकपारा पुलिया के पास घेराबंदी कर Honda Dio CG 06 HC 9570 को रोका गया। तलाशी में आठ प्लास्टिक झिल्लियों में 5-5 लीटर महुआ शराब, कुल 40 लीटर, बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने खुद को नाबालिग बताया था। आधार कार्ड के आधार पर प्रारंभिक कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के तहत की गई और अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि, 31 अगस्त को स्कूल से मिले दस्तावेजों की जांच में नवीन चौहान की उम्र 21 वर्ष पाई गई, जबकि साहिल चौहान की उम्र 16 वर्ष 6 माह 10 दिन निकली।

पुलिस ने शराब व करीब 50 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button