Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सरायपाली: भैंस तस्करी की सूचना पर कार्रवाई, 24 मवेशियों समेत 4 आरोपी पकड़े

सरायपाली। पदमपुर रोड स्थित ब्लोदिया राइस मिल के पास 2 सितंबर की रात अवैध रूप से 24 भैंसों को ओडिशा ले जाने का मामला सामने आया।

सूचना मिलने पर कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर छह संदिग्धों को रोका और पूछताछ की।

बताया गया कि मवेशियों को ओडिशा सीमा तक पहुंचाने की तैयारी थी। सूचना पर 3 सितंबर तड़के करीब 3:50 बजे 112 को जानकारी दी गई।

इस दौरान आरोपियों में शामिल भूपेश बरिहा और ज्ञानेन्द्र लोहार के मोबाइल से ओडिशा के कथित तस्कर को बुलाया गया।

वाहन पहुंचते ही दो संदिग्ध भाग निकले। ओडिशा से आया व्यक्ति भी मौका पाकर जंगल की ओर फरार हो गया। बाद में पुल के पास वाहन रोकने पर वह नाले में कूदकर भाग गया।

मौके से बचे चार आरोपियों को 24 भैंसों समेत पुलिस के सुपुर्द किया गया। मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button