Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

उधारी के पैसे मांगने का आरोप, रात में घर में घुसकर किसान से मारपीट

बसना। ग्राम संकरी में देर रात घर में घुसकर एक किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, उधारी की रकम मांगने की बात को लेकर जस्पाल यादव अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि 3 सितंबर की रात करीब 11:55 बजे वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर की परछी में सो रहा था। इसी दौरान मुख्य गेट की ओर से जस्पाल यादव और उसके दो साथी अंदर आए। आरोप है कि जस्पाल ने किसी ठोस वस्तु से उसके सिर पर वार किया, जबकि साथ मौजूद दोनों व्यक्तियों ने हाथ-मुक्कों से पिटाई की।

हमले में सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई, बेटियां अनिता-सोनिया और बेटा देव जाग गए। परिवार के पहुंचते ही तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाकर उपचार कराया गया। अगले दिन उसने गांव के पुनीत पटेल और नरेश नायक को घटना की जानकारी दी। परिवार से सलाह के बाद 4 सितंबर को पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button