
बसना। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग के बीच सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने का मामला सामने आया।
शहीद वीरनारायण चौक स्थित बेहरा पूजा सामग्री दुकान के पास दो लोगों द्वारा बिना अनुमति सड़क पर टेंट-तिरपाल लगाकर सामान बेचा जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, मौके पर कृष्ण चंद्र बेहरा (44) और राहुल बेहरा (26) द्वारा सड़क किनारे अस्थायी टेंट, तिरपाल और टिन का स्टॉल लगाया गया था। इससे आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
पेट्रोलिंग टीम ने स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की और मौके से टेंट, तिरपाल तथा सड़क पर लगाए गए टिन स्टॉल को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



