Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुनापारा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow Us on Our Social Media

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button