Follow Us on Our Social Media
Uncategorizedछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

तिरंगा हमारे आन, बान और शान का प्रतीक, हर नागरिक में जागे राष्ट्रप्रेम की भावना : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना/सांकरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत अन्ना उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान तथा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ रहा है। युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों से जोड़ना आज की आवश्यकता है। तिरंगा यात्रा हमें जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में एकजुट होने का संदेश देती है।

उद्बोधन के बाद संत अन्ना विद्यालय परिसर से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए। यात्रा सांकरा के प्रमुख मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में बाइक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सैकड़ों युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लेकर अनुशासित तरीके से क्षेत्र का भ्रमण किया। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा सांकरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा कैलाश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति कंवलजीत सिंह छाबड़ा, सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, सांकरा मंडल महामंत्री मनोज बारिक एवं झाडूराम परमार, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, मथामणि बढ़ाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष चेतना साहू, युवा मोर्चा प्रभारी नितिन जिंदल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना, सोसायटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, रवि प्रकाश प्रधान, अटल श्याम, बाबूलाल साव, निज सचिव नरेंद्र बोरे, सानमोती चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button