Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

अस्पताल में विराजे गणपति बप्पा, डॉ. सिंह बोले- भक्ति में शोर नहीं, भाव होना चाहिए

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 14 सितंबर 2026। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की गई। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीजों के परिजनों ने मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख, शांति व आरोग्य की कामना की।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह और डायरेक्टर श्रीमती नम्रता सिंह के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की स्थापना हुई।

मोदक का भोग लगाकर आरती की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। मरीजों के परिजनों ने भी उत्साह के साथ बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

तेज डीजे मरीजों के लिए नुकसानदायक

इस अवसर पर डॉ. विनोद सिंह ने शहर की गणेश उत्सव समितियों से पर्व को शालीनता और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने से आम जनजीवन प्रभावित होता है। अस्पताल और रिहायशी क्षेत्रों में तेज ध्वनि मरीजों के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से नुकसानदायक है।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक तेज आवाज से सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ना, दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट और नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हृदय रोगियों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर इसका असर अधिक पड़ सकता है।

डॉ. सिंह ने सभी समितियों से शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की अपील करते हुए कहा, “भक्ति में शोर नहीं, भाव होना चाहिए।”

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button