Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बिछिया मेले से 19 वर्षीय युवती लापता, सरायपाली पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान का मामला

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुधुडोंगर की 19 वर्षीय युवती अन्नु पटेल ग्राम बिछिया में मेला देखने के दौरान लापता हो गई। युवती 25 अक्टूबर 2026 की रात अपने भाई चन्द्रध्वज और भाभी डिग्रीमोती के साथ मेला देखने गई थी।

रात करीब 11 बजे वह बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

युवती के पिता नत्थू राम पटेल ने 28 अक्टूबर को सरायपाली थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 85/2026 कायम कर मामले की जांच और पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत भी कार्रवाई का उल्लेख है। इस धारा की प्रयोज्यता विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों पर निर्भर रहेगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button