Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

शासकीय निवास में विराजे गणपति बप्पा, रामविचार नेताम ने मांगी प्रदेश की खुशहाली

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के अटल नगर, नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई।

श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर मंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंत्री नेताम ने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता हैं। उनका आशीर्वाद जीवन में मंगल, सफलता और समृद्धि लेकर आता है।

उन्होंने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कामना की कि विघ्नहर्ता सभी के जीवन से बाधाएं दूर करें और सुख-शांति प्रदान करें।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button