
बसना। रायपुर बायपास रोड स्थित महालक्ष्मी राइस मिल में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मोटर, केबल, स्टार्टर, पैनल, कैपेसिटर, सॉर्टेक्स उपकरण और लोहे का कबाड़ समेत करीब 8 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया।
घटना 27 अगस्त की बताई गई है। चोरों ने मिल कार्यालय का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए।
मौके पर कुछ लोगों ने संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए और उन्हें बसना पुलिस के हवाले किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



