Follow Us on Our Social Media
Accidentमहासमुंद

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

तुमगांव। भोज टेलर के पास 22 अगस्त को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सवार योगेश पुरैना के दाएं हाथ-पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके साथी मनीष मांडले की बाईं आंख के ऊपर जख्म हुआ।

दोनों को 112 एंबुलेंस से तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद के अकाल पुरख अस्पताल रेफर किया गया, जहां योगेश का 26 अगस्त तक उपचार चला। पैर में गंभीर चोट के कारण ऑपरेशन कर रॉड डाली गई, जिससे वह चलने में असमर्थ है।

शिकायत के आधार पर तुमगांव पुलिस ने कार क्रमांक CG 06 GA 5500 के चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow Us on Our Social Media

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button