Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

सरायपाली:- NH-53 पर खड़ी बलेनो को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर सड़क किनारे खड़ी कार को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना 6 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पटेल, निवासी ग्राम आरबीचीपमेन, वर्तमान में सरायपाली के विनायक विहार में रहते हैं और छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की सरायपाली शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वे अपनी बलेनो कार क्रमांक CG 06 GS 9582 से सरायपाली से बैतारी की ओर NH-53 पर जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर लघु विश्राम के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान करीब 7:30 बजे MH 20 GC 9398 क्रमांक के वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर से बलेनो को काफी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद वाहन मालिक ने सरायपाली थाने में लिखित शिकायत देकर दुर्घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button