Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

घरेलू विवाद में साले और चाचा पर मारपीट का आरोप, पिता भी घायल

Follow Us on Our Social Media

सांकरा। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढरकसा में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजेश साई की शिकायत पर कान्हा साहू और टिकेश्वर साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की सुबह राजेश साई का अपनी पत्नी कृष्णा साई के साथ पुरानी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने अपने भाई कान्हा साहू और चाचा टिकेश्वर साहू को बुलाया।

आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे राजेश के पिता नुराधन साई के साथ भी मारपीट की गई।

घटना में राजेश के सिर, बाएं हाथ और पीठ तथा उसके पिता के पीठ और चेहरे पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button