Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सरायपाली के जय स्तंभ चौक के पास सड़क पार कर रही 77 वर्षीय शांति रूबी भोई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 1 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। महिला मुड़पहार से बस में सवार होकर सरायपाली पहुंची थी। बस से उतरने के बाद वह पैदल जा रही थी, तभी जय स्तंभ चौक के पास सड़क पार करते समय तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

घायल महिला को सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग जांच में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button